Video of a Woman Selling Indian Mangoes in London Goes Viral—Find Out the Price लंदन की सड़कों पर देसी अंदाज में आम बेचती दिखी भारतीय महिला, इतनी है कीमत, वीडियो हुआ वायरल

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस एक भारतीय महिला देसी अंदाज में लंदन की सड़कों पर आम बेचती हुई दिख रही है।  

Video of a Woman Selling Indian Mangoes in London Goes Viral—Find Out the Price


Viral Video: आम के मौसम की शरुआत हो चुकी है। भारत समेत पूरी दुनिया में आम खाना लोग पसंद करते हैं। भारतीय आम की दुनियाभर में मांग है। लोगों के मन में हमेशा सवाल रहता है कि भारत में सस्ते दाम पर मिलने वाले आम की कीमत विदेशों में कितनी होती होगी।  


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक भारतीय महिला आम बेचते हुए दिख रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में महिला बिल्कुल देसी अंदाज में आप बेच रही है।


वीडियो में आप देख सकते हैं कि ठेले पर आम रखे हुए हैं और एक भारतीय महिला आम बेचने के लिए आवाज लगा रही है आम ले लो आम ले लो। स्टोर में केसर और अल्फांसो जैसे भारतीय आम रखे हैं। आम की कीमत लोगों का ध्यान खींच रही है। केसर की कीमत करीब 16 पाउंड प्रति दर्जन और अलफांसो करीब 18 पाउंड प्रति दर्जन बिक रहा है। यह वीडियो लंदन का है।  


कितना है भारत और लंदन में मिलने आम की कीमत में फर्क? 

अगर आप भारत से इन कीमतों की तुलना करेंगे, तो अंतर बिल्कुल साफ दिखाई देगा। भारत में आम की कीमत आमतौर पर 40 से 100 रुपये प्रति किलो होती है, तो प्रीमियम अल्फांसो आम 700 से 2000 रुपये प्रति दर्जन तक बिकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार, खासकर लंदन में केसर और अल्फांसो आम 1500 से लेकर 3000 रुपये या उससे अधिक कीमत में प्रति दर्जन तक बिकते हैं।  


क्यों विदेश में महंगा बिकता है आम? 

विदेशों में इम्पोर्ट लागत, एयर कार्गो, पैकेजिंग और सीमित होने से आम की कीमत ज्यादा होती है। भारतीय आमों की क्वालिटी और स्वाद के कारण विदेशों में इनकी मांग भी अधिक रहती है। इसकी वजह से ही भारत में कम कीमत पर मिलने वाला आम, लंदन पहुंचते-पहुंचते 2 से 4 गुना तक महंगा हो जाता है।  


Post a Comment

0 Comments